फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब की धोखाधड़ी, 70 रुपये के बना दिए 7 लाख

Sun, 18 Aug 2013 12:27 AM IST
बैजनाथ (कांगड़ा)/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ड्राफ्ट की रकम से छेड़छाड़ करके बैंक से राशि निकालने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक राजिंद्र ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरियाणा के पलवल के राजू नामक व्यक्ति ने 6 अगस्त को नाहन स्थित स्टेट कोआपरेटिव बैंक की शाखा से 70 रुपए का बैंक ड्राफ्ट बनाया और इस ड्राफ्ट का भुगतान केसीसी बैंक की स्थानीय शाखा में होना था।

व्यक्ति ने ड्राफ्ट से छेड़छाड़ करके इस राशि को 7 लाख कर दिया और केसीसी बैंक में व्यक्ति का खाता न होने तथा उक्त व्यक्ति का खाता एसबीआई में होने के कारण यह ड्राफ्ट क्लीयरेंस के लिए स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में चला गया।
विज्ञापन


केसीसी बैंक से 7 लाख की राशि उसके खाते में जमा हो गई और 13 अगस्त व 14 अगस्त को उस व्यक्ति ने किसी स्थान से 40-40 हजार रुपये दो मर्तबा निकाल लिए।

बाद में एसबीआई की स्थानीय शाखा के कर्मचारियों को शक होने पर मामला सामने आया और एसबीआई की स्थानीय शाखा के बैंक प्रबंधक राजिंद्र सूद ने उक्त व्यक्ति का बैंक खाता सील करने के बाद इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी राजिंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें