फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा: 18 सितंबर को शिव चेले तोड़ेंगे डल झील, फिर शुरू होगा पवित्र शाही स्नान

Mon, 07 Sep 2026 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।

सार

 चंबा जिले के संचूई गांव के त्रिलोचन महादेव के वंशज शिव चेले 18 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे पवित्र झील को पार कर डल झील को तोड़ने की रस्म अदा करेंगे। 
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के संचूई गांव के त्रिलोचन महादेव के वंशज शिव चेले 18 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे पवित्र झील को पार कर डल झील को तोड़ने की रस्म अदा करेंगे। शिव चेला कमेटी संचूई के सचिव उत्तम भारद्वाज ने बताया कि 15 सितंबर को संचूई गांव से शिव चेले चौरासी स्थित मणिमहेश मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां दो दिन ठहरकर मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अनुमति देंगे।

विज्ञापन


17 सितंबर को सुबह 10:00बजे शिव चेले डल झील की ओर कूच करेंगे और रात का ठहराव धनछौ में होगा। 18 सितंबर को करीब 11:00 बजे वे डल झील पहुंचेंगे। इसके बाद डल झील को तोड़ने की परंपरा निभाई जाएगी। संचूई के शिव चेले भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को डल झील तोड़ने की रस्म पूरी करेंगे। इस रस्म के पूरा होने के बाद ही पवित्र शाही स्नान शुरू होगा। श्रद्धालु डल झील तोड़ने की परंपरा के बाद ही शाही स्नान कर सकेंगे। पिछले वर्ष खराब मौसम के कारण यह परंपरा पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे में इस बार रस्म को देखने के लिए हजारों शिव भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें