फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त अभियान का हिस्सा बनें युवा : ब्रह्मदास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू स्थित नाचन कांग्रेस कार्यालय में अलग-अलग पंचायतों के युवाओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान से मुलाकात की। इस मौके पर युवाओं ने ब्रह्मदास चौहान से सरकार की युवाओं को रोजगार देने के लिए बनाई गई योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

ब्रह्मदास ने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ सरकार की नशा मुक्त अभियानों का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय चिट्टा, चरस और कई तरह के नशे युवाओं की जिंदगियां खत्म कर रहे हैं। इनके खिलाफ युवाओं को सरकार के साथ खड़ा होना होगा। नाचन में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए जागरूकता कैंप भी लगाए जाएंगे।
इस मौके पर युवाओं ने भी नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का भरोसा ब्रह्म दास चौहान को दिया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मोहन लाल गुप्ता, धनीराम, श्रवण कुमार, गुलाब सिंह मुरारी लाल, रूप लाल, मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें