फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन वापसी और भ्रष्टाचार पर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक

Thu, 09 Jun 2016 06:00 PM IST
मंडी
विज्ञापन
युवा संसद - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अभिजात राठौर प्रधानाचार्य न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर ने उपस्थित युवाओं को संसदीय प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


युवा संसद में सुरेंद्र कुमार को प्रधानमंत्री, नारायण सिंह रक्षा मंत्री, सुरेश ठाकुर वित्त मंत्री, दलीप सिंह गृहमंत्री, अजय कुमार स्वास्थ्य मंत्री, राहुल मानव संसाधन मंत्री, अजय कुमार को सड़क एवं परिवहन मंत्री बनाया गया। पंकज कुमार को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। विजय सकलानी को अध्यक्ष चुना गया। विपक्ष के सदस्यों युविका ठाकुर ने कन्या भ्रूण हत्या और कन्याओं से हो रहे भेदभाव, अभिनव ने नशाखोरी के खिलाफ, शुभम ने काले धन, रिया ठाकुर ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर प्रश्न सदन में रखे।

सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने विपक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया। कई मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस भी हुई। युवा संसद में मेरी लाडली, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, दहेज प्रथा, काला धन वापस लाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस अवसर पर खणौड़ पंचायत के प्रधान ओम चंद, युवा विकास मंच के समन्वयक दलीप, सचिव विजय सकलानी, कोषाध्यक्ष रवि मंडयाल, समाज सेवी सुशील कुमार, भवानी दत्त मंडयाल सहित कई लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी सनी ठाकुर ने समस्त मेहमानों और प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें