फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे के खिलाफ नौ को दौड़ेंगे मंडी के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेरी मंच से होगा मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सेरी मंच पर नौ फरवरी को सुबह 8 बजे मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नशा छोड़ो फिटनेस अपनाओ है। यह मैराथन राष्ट्रीय धावक चमन लाल की ओर से करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि मैराथन में पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर, महिला वर्ग में तीन किलोमीटर और अंडर-19 के लड़कों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ रखी गई है। पुरुष वर्ग में 100 और महिला वर्ग में 50 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहला इनाम 2100, दूसरा 1100 और तीसरा 900 रुपये की नकद राशि रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में पहला इनाम 1000, दूसरा 700 और तीसरा 500 रुपये की राशि रखी गई है। अंडर 19 में पहला इनाम 1500, दूसरा 1000 और तीसरा इनाम 500 रुपये रखा गया है। यह दौड़ सेरी मंच से शुरू होकर मंडी बस स्टैंड वाया भ्यूली, पुरानी मंडी, विक्टोरिया पुल और मोती बाजार से होकर सेरी मंच तक होगी। चमन लाल ने कहा कि अंडर-19 के लड़कों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें