मंडी। सरदार पटेल विवि मंडी में शुक्रवार को एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी और एमएससी फिजिक्स की काउंसलिंग में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। एसपीयू के विवेकानंद भवन में काउंसलिंग के लिए युवाओं की कतारें लगी रहीं। वहीं, काउंसलिंग कमेटी ने युवाओं के दस्तावेजों की जांच कर औपचारिकताओं को पूरा किया। सबसे अधिक युवा एमएससी जूलॉजी की 30 सीटों की काउंसलिंग के लिए पहुंचे।
एसपीयू की मेरिट लिस्ट में जूलॉजी विषय में सबसे अधिक 443 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। वहीं, एमबीए में 114 अभ्यर्थी शामिल हैं। एमसीए में 65, एमएससी बॉटनी में 291, एमएससी केमिस्ट्री में 300, एमएससी फिजिक्स में 172 और एमए हिस्ट्री में 218 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं।
उधर, दूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में एबीवीपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई और उनके दस्तावेजों सहित अन्य कार्याें का पूरा करने में मदद की। वीहं, एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को एसपीयू में काउंसलिंग प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई।
किस विषय में भरी जानीं हैं कितनी सीटें
एसपीयू मंडी में एमएससी बॉटनी 30, एमएससी केमेस्ट्री 30, एमसीए 45, एमएससी एनवायरमेंट साइंस 30, एमए हिस्ट्री 45, एमएससी इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री 30, एमबीए 45, एमएससी फिजिक्स 30, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 45, बीएससी और एमएससी इंटिग्रेटिड फिजिक्स में 20-20 सीटें भरी जानी हैं।