फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मारपीट को लेकर धनोटू पुलिस थाना में केस दर्ज

Sat, 20 Jul 2024 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू के तहत सुरांडी गांव में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना धनोटू में दी शिकायत में लेख राज (43) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव भगयार डाकघर चैलचौक, तहसील चच्योट ने कहा है कि वह ठेकेदार बहादुर सिंह पुत्र संत राम निवासी गांव व डाकघर मौवीसेरी, तहसील चच्योट के पास सुरांडी में बतौर मिस्त्री का कार्य करता है।
विज्ञापन

बलवीर पुत्र छोटू राम निवासी गांव गगरेट तहसील अंब, जिला ऊना और सुरेंद्र कुमार पुत्र भूप सिंह निवासी गांव दाण, डाकघर गोहर, तहसील चच्योट भी उसके साथ मिस्त्री का कार्य करते हैं। देर रात वह अपने शैड में सोए थे तो बलबीर ने उसके बिस्तर पर आकर बहसबाजी शुरू कर दी और किसी वस्तु से दाहिने कान पर चोट मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें