जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य राज्य स्तरीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पद्म सिंह नेगी उपनिदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश ने किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस दौरान लोक गीत, वाद विवाद, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई। प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 104 प्रतिभागियों ने इन प्रतिस्पर्धाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पद्म सिंह नेगी ने युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे निरंतर प्राप्त करने का प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की बात कही। इस समारोह का समापन उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने किया।
उन्होंने प्रतियोगिता में अग्रणी रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संदीप कदम ने युवाओ को मन से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों से कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्ति को एकाग्रता बनाने की बात कही। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वेद उपाध्याय, सुरेश शर्मा युवा संयोजक, कुलदीप गुलेरिया एपीआरओ, कृष्णा ठाकुर, राजेश, हेमराज, जयश्री, दक्षिणा, सतेंद्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, प्रदीप वॉलीबाल प्रशिक्षक, हरीपाल हैंडबॅल प्रशिक्षक, कमलेश ठाकुर, पंकज, हितेश्वर, अनिल, भावना, माया तथा नीलम उपस्थित रहे।