फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर के रड़ा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के गांव रड़ा में मैरामसीत के डडोल गांव निवासी 35 साल के युवक संजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने चिट्टे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर छानबीन करने में जुट गई है। सुंदरनगर पुलिस थाने में शुक्रवार को बनायक निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है।
सुरेश युवक संजय कुमार का जीजा लगता है। सुरेश ने बताया कि शुक्रवार को जानकारी मिली की संजय कुमार मैरामसीत के रड़ा गांव निवासी शशिकांत के घर अचेत अवस्था में पड़ा है। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान शशिकांत के भी बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित तौर पर चिट्टे का सेवन किया था।
विज्ञापन

इससे बाद वह बेसुध हो गया। उसे खाना खाने के लिए उठाया गया लेकिन वह नहीं उठा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें