सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के पपलोग में एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में मृतक के परिजनों का कहना है कि 18 जनवरी को परिवार के सभी सदस्यों ने शाम को एक साथ भोजन किया। भोजन करने के बाद सभी सदस्य अलग-अलग कमरे में सोने के लिए चले गए।
संदीप कुमार भी अपने भांजे के साथ कमरे में सो गए। सुबह करीब पौने छह बजे भांजा पीयूष नींद से जागा तब उसने अपने मामा संदीप को बिस्तर से नीचे पाया। पीयूष ने बिस्तर से उठ कर सारी बात अपने नाना को बताई। परिवार के सदस्य संदीप को नागरिक अस्पताल सरकाघाट में ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि संदीप कुमार ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी रजनीश ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद