करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के गौधरा में रविवार सुबह एक युवक की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। भूपेंद्र कुमार (34) पुत्र परस राम निवासी गांव गौधरा रविवार सुबह लगभग 4 बजे अपने खेतों में सिंचाई के लिए टैंक के पास गया था।
इसी दौरान वह टैंक में गिर गया। यह टैंक बागवानी विभाग ने बनाया था। ग्रामवासियों ने उन्हें सुबह करीब 7 बजे देखा। उन्होंने परिजनों एवं थाना करसोग को सूचित किया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, थाना प्रभारी सोमदत्त ने बताया कि आशंका है कि सिंचाई का पाइप जोड़ते वक्त पैर फिसलकर युवक टैंक में गिरा हो। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। संवाद