फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नैण तुंगा टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
बग्गी तुंगल में दिवाली क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्य अति​थि व आयोजकों के साथ। स्रोत
विज्ञापन
मंडी। युवक मंडल बग्गी तुंगल की ओर से आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नैण तुंगा टीम ने जीता। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

7 दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ, जिसमें समाजसेवी राजेश कपूर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। रविवार को फाइनल मैच रॉयल फ्रेंड और नैण तुंगा टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल फ्रेंड की टीम ने 10 ओवर में 135 रन बनाए। इसमें विक्की ने 59 रन का योगदान दिया। नैण तुंगा टीम ने 7 विकेट रहते अंतिम गेंद में लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

इसमें विजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रन का योगदान दिया और अंतिम गेंद में छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें