फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में गए किशोर की ऊहल नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। रामनवमी के दिन जिल्हण गांव के एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चौहारघाटी की ऊहल नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान अनु पुत्र लेख राम निवासी जिल्हण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अनु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी में आठवीं कक्षा का छात्र था। रामनवमी के दिन मरखान गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित भंडारे में गया था। यहां से अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए ऊहल नदी में उतर गया। इस दौरान अनु पानी के बहाव की चपेट में आ गया। उसे डूबता देख अन्य साथी नदी से बाहर निकल सहायता के लिए पुकारने लगे।
तियुनपुल के समीप सड़क कार्य में जुटे ठेकेदार के मजदूरों ने भी किशोर को डूबता देख शोर मचाया। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत तुला राम ने ग्रामीणों को सूचित कर किशोर को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक अनु की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही मंदिर में चल रहा भजन कीर्तन बंद हो गया। दु:खद घटना से जिल्हण पंचायत सहित आस पास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। पधर पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल भेजा गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें