फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले सरकीधार में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी

Fri, 28 Oct 2016 09:42 PM IST
मंडी
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के सरकीधार गांव में दिवाली से पहले घर का इकलौता चिराग बुझ गया। गांव के 21 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।     
विज्ञापन


 
पुलिस के अनुसार युवक ललित कुमार (21) पुत्र राज कुमार रिवालसर कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। युवक ने वीरवार सुबह जहर निगल लिया। ललित की बहन ने सुबह आठ बजे के करीब उसे घर के पीछे पड़े हुए देखा। उसने तुरंत अभिभावकों को इस बारे में बताया। अभिभावक उसे निजी वाहन से सीएचसी रिवालसर ले आए। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए सीएचसी रिवालसर में तैनात चिकित्सकों ने उसे मंडी अस्पताल रेफर कर दिया। युवक को देर शाम मंडी अस्पताल पहुंचा दिया गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने ललित को मृत घोषित कर दिया। ललित अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।

उसकी बहन की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रिवालसर चौकी प्रभारी एएसआई बोध राज मामले की छानबीन में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। हालांकि, मामले में कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें