फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: युवक पर नाबालिग का पीछा कर धमकाने के आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाबालिग का पीछा कर धमकाने के आरोप पर महिला पुलिस थाना शिमला में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। यह एफआईआर पुलिस थाना सुंदरनगर के लिए ट्रांसफर की गई है। पीड़ित की बड़ी बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन को पिछले लगभग चार महीनों से दिनेश ठाकुर नाम का युवक लगातार परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता है और धमकियां देता रहा है। इससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया है कि दो बार पीछा करते-करते आरोपी युवक उनके सुंदरनगर स्थित घर तक पहुंच गया और हंगामा किया। हाल ही में 6 दिसंबर को युवक दोबारा उनके घर पहुंचा और माता-पिता के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए नाबालिग को कथित रूप से जान से मारने और गायब करवा देने की धमकियां दीं। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें