फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बास्केटबाल प्रतियोगिता से सरकी सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीयू ने बीपीएड-बीपीई की सेमेस्टर परीक्षाओं के शेड्यूल में किया बदलाव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सरकाघाट में अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता के आयोजन ने बीपीएड और बीपीई की सेमेस्टर स्तर की परीक्षा के शेड्यूल को बदल दिया है। खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में शामिल होने के कारण सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने बीपीएड और बीपीई सेमेस्टर परीक्षा में बदलाव किया है। बीपीएड प्रथम सेमेस्टर की 10 दिसंबर को सायंकालीन सत्र में होने वाली 104 कोर्स कोड की परीक्षा अब 15 दिसंबर को 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 10 दिसंबर को दो से पांच बजे तक होने वाली कोर्स कोड 105 की परीक्षा का शेड्यूल भी बदला गया है। यह परीक्षा अब 15 दिसंबर को सायंकालीन सत्र में होगी।
इसी तरह बीपीई प्रथम सेमेस्टर की कोर्स कोड 103 व 104 की 10 दिसंबर को सायंकालीन सत्र में होने वाली परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर को सायंकालीन सत्र में होगा। इसके अलावा बीपीई 5वें सेमेस्टर की कोर्स कोड 504 और 506 कोर्स कोड की परीक्षा 11 दिसंबर के बजाय 17 दिसंबर को सायंकालीन सत्र 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
सरकाघाट में अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के कारण बीपीएड और बीपीई की सेमेस्टर परीक्षा में आंशिक बदलाव करना पड़ा है। 10 व 11 दिसंबर को होने वाली विषयों की परीक्षा अब 15 से 17 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
-सनील कुमार, परीक्षा नियंत्रक सरदार पटेल विश्व विद्यालय
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें