फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यंग स्टार ने समराहन, सुजुकी इलेवन ने गैलेक्सी को हराया

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय ​शिवरात्रि प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में 
विज्ञापन
मंडी। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्रीमियर क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने पड्डल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले मैच में यंग स्टार इलेवन ने समराहन इलेवन को 10 रन से हराया। यंग स्टार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। हंसराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार स्ट्रोक लगाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी समराहन इलेवन की टीम 96 रनों पर ही आलआउट हो गई।
दूसरा मैच गैलेक्सी और सुजुकी इलेवन के बीच खेला गया। सुजुकी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए। कबीर ने सबसे अधिक 21 रनों का योगदान दिया। गैलेक्सी इलेवन के अमन ने तीन विकेट हासिल किए। आसान लक्ष्य को हासिल करने मैदान में उतरी गैलेक्सी की टीम के बल्लेबाज सुजुकी इलेवन के गेंदबाजों का डट कर सामना नहीं कर सके। क्षेत्ररक्षकों ने भी शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया। धारदार गेंदबाजी और उम्दा क्षेत्ररक्षण की वजह से गैलेक्सी की टीम 59 रन ही बना पाई। सुजुकी इलेवन ने छह रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि महोत्सव खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिता को 25 वर्षों के उपरांत शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक डीएसपी दिनेश कुमार, सह संयोजक अनिल सेन, संयोजक सचिव राजेंद्र पाल, प्रेस सचिव दिनेश कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें