कोटली (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कोटली में सड़क सुरक्षा क्लब ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली आईटीआई से पुलिस चौकी कोटली से बस स्टैंड कोटली तक निकाली। इसमें यातायात के नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा मानकों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैली के पश्चात सभी को शपथ दिलाई गई कि वे हमेशा यातायात के नियमों का पालन करेंगे।
सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें समू देवी ने पहला, दीक्षा कुमारी ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में भुवनेश्वरी अव्वल रहीं जबकि अमित शर्मा दूसरे और दीक्षा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद