फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शादी से लौट रहे युवक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर(मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता लेख राम (36) पुत्र स्वर्गीय सरवन कुमार निवासी गांव धार, तहसील सुंदरनगर ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह रवि और रोहित के साथ रांगड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शाम को घर लौटते समय वे सभी चाह का डोहरा में रुके। इसी दौरान किसी बात को लेकर रोहित के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लेख राम अपने साथी जय करण के साथ पैदल ही अपने घर धार की ओर रवाना हो गए। आरोप है कि जब वे थाना नामक स्थान के पास पहुंचे तो रोहित रवि कुमार की गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंच गया। रोहित गाड़ी से उतरकर लेख राम के साथ गाली-गलौज करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें