फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डायरिया और बुखार की चपेट में आए नौनिहाल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर के शिशु रोगी वार्ड में तेज बुखार, उल्टी, दस्त की बिमारी से ग्रस्त दा
विज्ञापन
डायरिया और बुखार की मार से बच्चे बेहाल
विज्ञापन

संसाधनों के अभाव से अस्पताल की फूलने लगी सांस
बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति न होने से बच्चों की जान पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में डायरिया और तेज बुखार से पीड़ित बाल रोगियों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बाल रोग विशेषज्ञ न होने के कारण बच्चों का उपचार मेडिसिन विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा है। तीन से आठ वर्ष तक के बच्चों में उल्टी, दस्त, तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। जोगिंद्रनगर अस्पताल, लडभड़ोल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा में संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है।
जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती बाल रोगियों को फिलहाल प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया जा रहा है। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर तीमारदारों में भी नाराजगी है। अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती ढगौण निवासी चार वर्षीय नायरा की माता रेणुका ने बताया कि बच्ची का बुखार कम नहीं हो रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ न होने से परेशानी बढ़ रही है। वहीं, भराडू निवासी आठ वर्षीय आदर्श की माता अंजू देवी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हराबाग निवासी पांच वर्षीय भरत की माता नीमा ने बताया कि बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत है और दो दिन बाद भी सुधार नहीं हुआ है। घमरेहड़ निवासी जय गणेश को कीट के काटने के बाद बेसुध हालत में अस्पताल लाया गया। उसके पिता सुंदर सिंह ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कमजोर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए पत्राचार जारी
तेज बुखार और उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों का उपचार मेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में किया जा रहा है। अस्पताल में जल्द बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। -डॉ. विकास नाथ, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर

नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर के शिशु रोगी वार्ड में तेज बुखार, उल्टी, दस्त की बिमारी से ग्रस्त दा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें