मातृ शिशु अस्पताल मंडी की बाल रोगी ओपीडी के बाहर बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक। संवाद
- फोटो : बाजार में शंकरकंद खरीदती महिला।
मंडी। जिला मंडी में एक बार फिर से छोटे बच्चों को हाथ, पैर और मुंह रोग (एचएफएमडी) ने जकड़ लिया है। रोजाना मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) मंडी में 5-7 बाल रोगियों को चिकित्सक उपचार दे रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दे रहे हैं। हैंड-फुट-माउथ रोग संक्रामक है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से बढ़ता है। अधिकतर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में यह ज्यादा होता है। दस साल से अधिक आयु वालों में यह रोग कम होता है। रोग एंटरो वायरस के कारण होता है जो दूषित हाथों, मल एवं एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है।
रोग में मुख्यत: रोगी के शरीर पर फफोले उभरना, बुखार आना, भूख न लगना आदि मुख्य लक्षण होते हैं। बच्चों के शरीर में हाथ-पांव और मुंह के अंदर भी छाले आ जाते हैं। इनमें खारिश करने पर तेज दर्द होता है। ऐसे में छोटे बच्चे ठीक से खाना नहीं खा पाते। रोग होने पर बच्चों को स्कूल न भेजने की भी हिदायत दी जाती है।
रोग से बचाव करने के लिए चिकित्सकों ने बच्चों को नियमित साफ सुथरा रखने की बात कही है। बर्तनों व खिलौनों को भी साफ रखें। रोगी को ऐसी हालत में खूब पानी, नारियल पानी और छाछ सहित अन्य तरल पदार्थ का सेवन करवाएं। खट्टे, मसालेदार या नमकीन खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
...
सर्दी के मौसम में अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें साफ कपड़े, बिस्तर पर सुलाएं। घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। हैंड फुट माउथ रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंच कर चिकित्सक की सलाह लें।
-डाॅ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
0000