फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मेडिटेशन शिविर में योगेंद्र योगी सिखा रहे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के शिविर में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। छोटी काशी मंडी में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में संस्था के राष्ट्रीय प्रशिक्षक योगेंद्र योगी प्रतिभागियों को योग और ध्यान की विभिन्न क्रियाओं में प्रशिक्षित कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग इस शिविर में भाग लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विशेष रूप से मौन ध्यान की तकनीक सिखाई जा रही है, जिसे मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन के लिए लाभकारी बताया गया है। योगेंद्र योगी ने कहा कि आज की तेज-तर्रार जिंदगी में योग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 27 वर्षों से संस्था से जुड़े हैं और सैकड़ों शिविरों के माध्यम से लोगों को योग का प्रशिक्षण दे चुके हैं। यह शिविर मंडी के मोतीपुर क्षेत्र में चल रहा है। मंडी इकाई के प्रशिक्षक महेश वालिया ने बताया कि संस्था सालभर में पांच से छह ऐसे शिविर आयोजित करती है। वर्तमान शिविर के समापन के बाद 21 अप्रैल से एक और योग शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें