फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगवाईं पंचायत, एनएचपीसी परिसर में खुला योग केंद्र

Tue, 21 Jun 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नगवाईं में एनएचपीसी की ओर से पहला योग केंद्र खोला गया। एनएचपीसी के मुख्य अभियंता नदीम हसन ने योग केंद्र का उद्घाटन किया। पंचायत भवन में खोले गए योग केंद्र के लिए एनएचपीसी की ओर से जिम का सामान भी उपलब्ध करवाया गया।  इस अवसर पर पतंजलि से आए योग प्रशिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी दी। एनएचपीसी परिसर में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने योग केंद्र का उदघाटन कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद और एनएचपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों ने योगा किया।
विज्ञापन

सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे 177 देशों ने स्वीकृति दी। योग शिक्षिका नीतिका और शिक्षक गुलबदन ने योग के विभिन्न आसान और प्राणायाम करवाया। इस मौके पर महाप्रबंधक एके सिंह, निदेशक रतीश कुमार, बलराज जोश, कार्यपालक निदेशक ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।
ग्राम पंचायत नगवाईं के उपप्रधान हुक्म चंद चौधरी ने बताया कि एनएचपीसी के माध्यम ने पंचायत भवन में योग केंद्र खोला गया। इस मौके पर एनएचपीसी के प्रबंधक सिराज अहमद, उप प्रबंधक सतीश चंद, सहायक प्रबंधक डोली सिंह, सतीश कालिया, नीरज, रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, एमआर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बीडीसी सदस्य अंजू देवी, वार्ड सदस्य कृष्ण चंद, आशा देवी, रोशनी देवी, आरती देवी, कांता देवी और अंजू देवी मौजूद थे। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा, एसवीएम नगवाईं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट स्नोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाउ-पनाउ में योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें