फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: असेंट स्कूल पधर के कैप्टन चुने यश गुलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। असेंट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में बाल सभा का आयोजन प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। सभा में छात्रों के 10 विभिन्न पदों के लिए चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रभारी उप प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर, शशि ठाकुर और विवेक रहे। चुनाव परिणाम में यश गुलेरिया को विद्यालय का कैप्टन चुना गया। वाइस कैप्टन के लिए रमन बरगट चुने गए। स्कूल के हेड ऑफ डिसिप्लिन के लिए इशिका ठाकुर और सहयोग के लिए राज को चयनित किया गया। आदर्श को विद्यालय सुरक्षा का प्रमुख, नमन ठाकुर को उसका सहयोगी चुना गया। विद्युत प्रमुख के नाते मृदुल चंदेल, सहयोगी मनीष कुमार को चयनित किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के लिए भुवनेश सिंह चौहान और सहयोग के लिए निशांत ठाकुर चयनित किए। वाटर मैनेजमेंट के लिए नैतिक चौहान और सहयोग के लिए सृष्टि को चुना गया। खोया पाया विभाग के लिए लव मेहता और उसके सहयोग के रूप में विजुअल ठाकुर को चयनित किया गया। हेड ऑफ डिस्प्ले और बोर्ड के लिए कृषिका ठाकुर तथा उसके सहयोग के लिए इशिता को चयनित किया गया।
हेड ऑफ बैंड एंड म्यूजिक के लिए चिराग कश्यप और उसके सहयोगी के लिए हिमांशु को चयनित किया। प्रेस सचिव के लिए सुशांत और वाइस सेक्रेटरी ऑफ प्रेस के लिए शिवम को विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने सभी प्रभारी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें