फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंतड़ा में वर्कशॉप जली, 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा बाजार में आग लगने के बाद वर्कशॉप संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर(मंडी)। शुक्रवार आधी रात को चौंतड़ा बाजार में अचानक आग लगने से मैकेनिक की वर्कशॉप पूरी जल गई। इस घटना में पीड़ित को 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है तथा प्रभावित व्यक्ति को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। शनिवार सुबह तीन बजे चौंतड़ा बाजार में गश्त कर रहे होमगार्ड जवानों ने वर्कशॉप से धुआं निकलता देखा। पास जाने पर वर्कशॉप से धुआं उठ रहा था। उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र चौंतड़ा तथा अग्निशमन केंद्र जोगिंद्रनगर को सूचना दी। इसके साथ ही स्वयं वर्कशॉप से करीब 4 सौ मीटर की दूरी पर वर्कशॉप मालिक सुरेश कुमार के घर जाकर उन्हें घटना की जानकारी दी।
पुलिस और अग्निशमन केंद्र जोगिंद्रनगर की गाड़ी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान वर्कशॉप में रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया। वर्कशाप मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए वर्कशॉप के शटर भी तोड़ने पड़े। इस घटना में वर्कशॉप में रखे, बैंल्डिग सेट, न्यू ब्रांडेड टायर, स्पेयर पार्ट्स, वर्कशाप का टूल समेत अन्य आवश्यक सामान आग की भेंट चढ़ गए। इस दौरान उन्हें 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर हलका पटवारी रवि थापा ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लेते हुए रिपोर्ट तैयार कर ली है। प्रशासन की ओर से पीड़ित को 10 हजार राशि फौरी राहत के रूप में दी। चौंतड़ा पुलिस चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह पठानिया ने बताया वर्कशॉप मालिक ने किसी पर कोई शक जाहिर न करते हुए इसे शॉट सर्किट बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में आग लगने जल कर राख हुआ वर्कशॉप में रखा सामान संवाद- फोटो : Mandi

जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा बाजार में लगी आग में जला हुआ सामान संवाद- फोटो : Mandi

जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा बाजार में वर्कशॉप में लगी आग पर काबू पाता अग्निशमन कर्मचारी संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें