फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा को बनाया बड़ी पार्टी : सिद्धार्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में पूर्व मंडल अध्यक्षों के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री ने की बैठक
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर भी पूर्व मंडल अध्यक्ष होने के नाते हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा मंडी जिले के पूर्व मंडल अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को मंडी में हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने पुराने साथियों से फीडबैक लिया और चर्चा की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पूर्व मंडल अध्यक्ष होने के नाते शामिल हुए।
बैठक में सभी ने अनुभव साझा किए। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश की ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत है। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने समय में किए गए पार्टी के कार्यक्रम और उस समय की परिस्थितियों के बारे में अपने-अपने अनुभव बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंडल अध्यक्षों ने भी कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, उन्हें खुशी होती है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के अध्यक्ष तक के सफर को साझा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री बनने के अनुभव को सभी के समक्ष रखा। बैठक में भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, जिला महामंत्री सोमेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें