फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुकलाह में श्रमिकों को बताए अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कामगार संगठन के जागरुकता शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने लिया भाग
विज्ञापन

क्षेत्रीय इकाई का गठन, फतेह सिंह चुने अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। ग्राम पंचायत कुकलाह में मनरेगा एवं सर्व कामगार संगठन के तत्वावधान में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संत राम ने मनरेगा श्रमिकों को उनके अधिकारों और श्रमिक कल्याण बोर्ड की सुविधाओं के बारे में बताया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया।

संत राम ने बताया कि मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वर्ष 100 दिन का अकुशल रोजगार गारंटी के साथ न्यूनतम मजदूरी का अधिकार है। यदि 15 दिनों के भीतर काम नहीं मिलता, तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। उन्होंने बताया कि श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकरण कर श्रमिक स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और पेंशन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और बैंक खाता विवरण के साथ नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र में पंजीकरण कराना होगा। शिविर के दौरान मनरेगा एवं सर्व कामगार संगठन की क्षेत्रीय इकाई का गठन किया गया। इसमें फतेह सिंह को अध्यक्ष चुना गया। श्रमिकों ने पारदर्शिता और शिकायत निवारण तंत्र के महत्व पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



14 को खौली में होगा जागरुकता शिविर
संत राम ने बताया कि मनरेगा कानून और वन अधिकार कानून पर बालीचौकी उपमंडल में पंचायत स्तर पर जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 14 जून को क्षेत्र की सबसे दुर्गम पंचायत खौली और 15 जून का ग्राम पंचायत घाट में श्रमिकों और किसानों को इन कानूनों पर जागरूक किया जाएगा।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें