फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वेतन न मिलने पर हाईवे निर्माण में लगे मजदूरों ने रोकी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
लौंगणी के पास कंपनी कार्यालय की सड़क की जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल/धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-मनाली (धर्मपुर-सरकाघाट) राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण परियोजना में कार्यरत बीआरएन कंपनी के करीब 90 मजदूरों ने शनिवार को वेतन न मिलने के विरोध में लौंगणी के पास कंपनी मुख्यालय जाने वाली सड़क पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन से चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कई बार कंपनी प्रबंधन से भुगतान की मांग की गई लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिया गया। वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और उन्हें उधार लेकर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल चमन लाल, सुरेश शर्मा, मनोहर लाल, सलीम, अजय शर्मा, विष्णु चौधरी, सुरेंद्र सिंह, रवि चंद, धर्म सिंह, मनोज कुमार, अनिल कुमार, शिव राम और भूप सिंह सहित अन्य मजदूरों ने चेतावनी दी कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने कहा कि यदि मजदूरों को वेतन संबंधी समस्या है तो वे सोमवार को लिखित शिकायत प्रस्तुत करें। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, बीआरएन कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से संपर्क नहीं हो सका। कंपनी के अकाउंट ऑफिसर प्रकाश चंद ने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुधवार तक सभी मजदूरों के खातों में वेतन जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें