फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों पर की गई अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : जगदीश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर), हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा ने सिरमौर जिले की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। इन्फ्लुएंसर ने सैनिकों पर अपने परिवारों के प्रति बेवफादारी का आरोप लगाया और यहां तक कहा कि जब सैनिक छुट्टी पर घर आते हैं तो उनकी गर्लफ्रेंड होती हैं। ऐसा निराधार आरोप वह किस आधार पर लगा सकती हैं, यह समझ से परे है।
विज्ञापन

हालांकि, आरोप लगाने वाली ने पूर्व सैनिकों के राजगढ़ संगठन से माफी मांगने के बाद पुलिस में दी गई शिकायत वापस ले ली है। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर), हिमाचल प्रदेश इकाई ने पुलिस अधीक्षक सिरमौर से मांग की है कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता केवल न्यायालय में ही किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन ने एसपी सिरमौर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ऐसे मामलों को अनिवार्य रूप से न्यायालय में ले जाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें