फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी स्पर्धा में महिला मंडल देयोरी की टीम विजेता

Thu, 21 Mar 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी नेहरू युवा केंद्र व युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय के द्वारा सदर के देयोरी पंचायत में खेली गई
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। नेहरू युवा केंद्र मंडी और युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकास खंड सदर के देयोरी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय युवक मंडल और पंचायत के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में सतपाल ठाकुर मुख्यातिथि रहे। इसके अलावा यशवंत ठाकुर विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन




स्वयंसेवी हेमराज ने बताया कि इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाईं गई। महिला वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में महिला मंडल देयोरी की टीम विजेता और महिला मंडल थट्टा की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में युवक मंडल देयोरी विजेता और देव भूमि प्रशिक्षण संस्थान उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग वॉलीबाल में युवक मंडल देयोरी विजेता और देव भूमि प्रशिक्षण संस्थान उपविजेता रहा। बैडमिंटन में देवेंद्र कुमार विजेता और लोकेश उपविजेता रहे। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान उधम सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें