फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, धर्मपुर में पैदल मार्च

विज्ञापन
नेरचौक में नशे के ​खिलाफ रैली निकालते हुए  हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य। स्त्रोत्- संगठन
विज्ञापन
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली रैली
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए राज्य स्तरीय मिशन बनाने की मांग

संवाद नयूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नशा मुक्ति अभियान समिति धर्मपुर और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के आह्वान पर शनिवार को महिलाओं ने चिट्टे के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर जनजागरण का संदेश दिया। रैली बस स्टैंड से शुरू होकर बाइपास, गांधी नगर और धर्मपुर मुख्य बाजार से होती हुई एसडीएम कार्यालय के बाहर समाप्त हुई।
रैली के बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को दस सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया। इसमें नशा मुक्ति के लिए राज्य स्तरीय मिशन की स्थापना, विभागों के बीच बेहतर समन्वय, उपचार और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थानों में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने जैसी मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

पैदल मार्च में महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं और साक्षरता व ज्ञान विज्ञान से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व बिमला हिंदोस्तानी, सुनीता बिष्ट, कंचना देवी, शोमा देवी, भूपेंद्र सिंह और ऋत्विक ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए समिति की सचिव सुनीता बिष्ट ने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर ‘मदर अगेंस्ट एडिक्शन मां’ नाम से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य माताओं को अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए जागरूक और संगठित करना है। डॉ. वीना राठौर ने बताया कि धर्मपुर खंड में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मैराथन दौड़, शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर और पंचायत स्तर पर महिलाओं के दर्जनों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें