फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लोगों का मन भी साफ : डॉ. पीएस ग्रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी 3070 हिमाचल, पंजाब, जम्मू एवं लेह लद्दाख के जिला गवर्नर डाॅ. पीएस ग्रोवर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की आवोहवा के साथ यहां के लोगों का मन भी साफ और पवित्र है। जोगिंद्रनगर में आयोजित रोटरी सेमिनार में उन्होंने कहा कि परमार्थ के कार्यों में रोटरी के 115 क्लबों में सहयोग कर रहे हजारों प्रदेशवासियों के प्रयासों से अनेक प्रोजेक्ट हिमाचल की धरती पर क्रियान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

रोटरी जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अमर सिंह, सचिव सुशील पठानिया ने हिमाचल में रोटरी के विकासात्मक कार्यों की जानकारी साझा की। जिला गवर्नर डॉ. पीएस ग्रोवर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बोलने और सुनने में अक्षम लोगों के उपचार के लिए रोटरी में एक लाख से 12 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। ऐसे पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए रोटरी कार्यालय में लोग आवेदन करवा सकते हैं। बताया कि हिमाचल, पंजाब, जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाख के चिह्नित 115 क्लबों में से 91 क्लबों के निरीक्षण में जोगिंद्रनगर रोटरी की कार्यप्रणाली सबसे सर्वश्रेष्ठ रही है। इस मौके पर जिला सहायक गवर्नर कुशाल ठाकुर, जिला सचिव धर्मेंद्र राणा, रोटेरियन मुकेश, विनोद, एनआर बरवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें