फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्मार्ट मीटर के विरोध में गरजीं महिलाएं

विज्ञापन
लडभड़ोल बाजार में स्मार्ट मीटर के विरोध में रोष रैली निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील क्षेत्र लडभड़ोल में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद के खिलाफ अब मातृ शक्ति लामबंद हो गई है। सोमवार को क्षेत्र की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में लडभड़ोल बाजार से लेकर विद्युत बोर्ड और तहसील कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में महिला मंडल भड़ोल, रोपड़ू और सौं की सदस्यों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

रैली के उपरांत महिलाओं ने स्थानीय तहसीलदार के माध्यम से सरकार और बोर्ड को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग की है। महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं रेणु, रीना, तृप्ता, डिंपल और अंजू ने कहा कि उन्हें स्मार्ट मीटर मंजूर नहीं हैं। उन्होंने तर्क दिया कि पहाड़ों में अधिकतर बुजुर्ग घरों में अकेले रहते हैं। उनके बच्चे कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बुजुर्गों के पास साधारण फोन हैं, उन्हें स्मार्ट फोन और ऑनलाइन रिचार्ज की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अंधेरा होने पर उन्हें यह भी पता नहीं चलेगा कि बिल कितना आया और रिचार्ज कैसे होगा। यह तकनीक उनके लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि जहां स्मार्ट मीटर लगे हैं, वहां से उपभोक्ताओं की शिकायतें आ रही हैं। कहीं 10 हजार तो कहीं 75 हजार रुपये तक के बिल आने के मैसेज लोगों को मिल रहे हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने कहा कि ज्ञापन को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें