फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सैंथल मच्छयाल में हुड़दंग पर महिलाओं का विरोध, सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर नशाखोरी, अश्लीलता और धमकियों के आरोप
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। उपमंडल के पवित्र सैंथल मच्छयाल क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी, अश्लील गतिविधियों और हुड़दंग के खिलाफ स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का आरोप है कि बाहरी व्यक्तियों और कुछ पर्यटकों की गतिविधियों के कारण क्षेत्र का धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम जोगिंद्रनगर को शिकायत पत्र सौंपकर सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत पड़ैन के अंतर्गत आने वाले पड़ैन, आहडू और कडियार गांवों की महिलाओं ने एसडीएम मनीश चौधरी से मुलाकात की। शिकायत में कहा गया है कि सैंथल मच्छयाल में पिछले कुछ समय से बाहरी लोग नशे का सेवन कर हुड़दंग मचा रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं शोभा कुमारी, संजना देवी, राम प्यारी और कासो देवी ने प्रशासन से शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पंचायतवासी स्वयं इस समस्या से निपटने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि शिकायत को कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भेजा जा रहा है। प्रशासन की टीम भी क्षेत्र का औचक निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें