लडभड़ोल (मंडी)। पोषण पखवाड़ा के तहत शनिवार को लांगणा में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा।
शिविर की अध्यक्षता महिला मंडल की प्रधान मीना देवी ने की जबकि सीएचओ संगीता कुमारी और पर्यवेक्षक दुर्गावती ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को बच्चों के जीवन के पहले 100 दिनों के पोषण के महत्व के बारे में बताया।
उन्हें बताया गया कि यह अवधि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है। महिलाओं को ट्रैकर के माध्यम से बच्चों के पंजीकरण और रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया समझाई। बच्चों में मोटापे की रोकथाम, एनीमिया से बचाव और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। संवाद