फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पानी की किल्लत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, चेतावनी दी

विज्ञापन
जल शक्ति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। चणू द्रोब क्षेत्र में ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। मंगलवार को स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

महिला मंडल की प्रधान शेषां देवी, रक्षा देवी, कमलेश कुमारी, रीना देवी, सुभद्रा देवी, रीहा, चंचला देवी, ध्रुबा देवी और सपना देवी आदि ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। मामले को लेकर न सहायक अभियंता और न ही कनिष्ठ अभियंता मिलते हैं और न ही फोन उठाते हैं।
अधिकारी कब कार्यालय आते हैं, इसका कोई पता नहीं चलता है। ऐसे में उन्होंने कार्यालय के बाहर सूचना बोर्ड पर अधिकारियों के बैठने का समय अंकित करने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि चणू द्रोब में पिछले एक हफ्ते से पानी की सप्लाई ठप है। लोग दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। खासकर महिलाओं को परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनके गांव के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो वे मजबूरन मंडलीय कार्यालय के बाहर बर्तन लेकर घेराव करेंगी। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता आशीष बर्मन ने बताया कि कुड्ड चणू द्रोब स्कीम है, उसकी मशीनरी खराब पड़ी हुई है। इसे ठीक होने में तीन-चार दिन का समय लगेगा। एक अन्य स्कीम से पानी का टैंक भर रहे हैं, जिससे शाम को पानी की सप्लाई दी जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें