फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सेरी मंच में 7, 8 को लगेगा आवास ऋण, पीएम सूर्य घर एक्सपो

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पंजाब नेशनल बैंक 7 और 8 फरवरी को सेरी मंच मंडी में हाउसिंग लोन एवं ऋण एक्सपो का आयोजन करेगा। पीएनबी मंडल कार्यालय मंडी के प्रमुख अजीत कुमार पटनायक ने बताया कि मकान बनाने के लिए ऋण लेने और सूर्य घर योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण लेने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए विशेष रूप से यह एक्सपो आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य मंडी जिले के लोगों को किफायती दरों पर होम लोन उपलब्ध करवाना है। पंजाब नेशनल बैंक का हाउसिंग लोन 8.40 प्रतिशत ब्याज दर और सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए ऋण सात प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और ऋण विशेषज्ञ मौके पर ही ऋण से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें