फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इनामी राशि के लिए एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर पहुंचीं 54 मंडलों की महिलाएं

Sun, 05 May 2024 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी महिला मंडलों में इनामी राशि को लेकर गहराए विवाद पर विराम लग गया है। मेला समिति के अध्यक्ष और एसडीएम मनीश चौधरी ने दो टूक कहा है कि केवल पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के विजेता महिलाओं को इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में करीब 54 महिला मंडलों की महिलाओं के पहुंचने के बाद बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि मेला समिति द्वारा गठित कमेटी द्वारा निर्धारित इनामी राशि से ही विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि जिन खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महिलाओं की अधिक सहभागिता दर्ज हुई है, उसी के आधार पर इनामी राशि दी जाएगी।
एक से पांच अप्रैल तक हुए देवता मेले में 54 महिला मंडलों ने रस्सा कस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर दौड़ व अन्य खेलों के अलावा नाटी, समूह गान, एकल गान और नाटक में हिस्सा लिया था। ईनामी राशि को लेकर कुछ अन्य महिला मंडल भी अपनी दावेदारी जताकर बीते दिनों एसडीएम कार्यालय में पहुंचे थे। नगर परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति ने महिलाओं की पैरवी करते हुए प्रशासन से उन्हें उचित सम्मान राशि दिलाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

उधर, महिलाओं की खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समन्वयक आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि विजेता महिलाओं की सूची एसडीएम कार्यालय को काफी समय पहले सौंप दी है। इस पर मेला प्रशासन ही विजेता प्रतिभागियों उचित ईनामी राशि से पुरस्कृत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें