फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खाना जल्द बनाकर गश्त करने में जुटीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जागरूकता के बाद महिलाओं ने चिट्टा से बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी का बीड़ा उठाया है। शाम को जल्द खाना बनाकर सैर के बहाने महिलाएं सात से नौ बजे तक गांव के संदिग्ध क्षेत्रों पर नजर रख रही हैं। बल्ह उपमंडल की कैहड़, रीगड़, कुम्मी, छातड़ू, नलसर और बग्गी समेत कई पंचायतों में महिलाओं ने मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन

कुम्मी पंचायत के उपप्रधान राज कुमार ने कहा कि पंचायत में सातों वार्डों में कमेटियां बना दी हैं। ये कमेटियां युवाओं पर नजर रख रही हैं। शाम को खाना बनाने के बाद महिलाएं सात से नौ बजे तक नजर रख रही हैं। युवा साथ दे रहे हैं। सभी ने ठाना है कि कोई संदिग्ध मिलता है तो उसकी सूचना पंचायत को दी जाएगी।
कैहड़ पंचायत पंचायत हंस राज वर्मा ने बताया कि पंचायत में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सातों वार्ड में कमेटियां बना दी हैं। शक है कि कुछ युवा संदिग्ध हैं, उन पर खासी नजर रख रहे हैं। हमारी पंचायत में अब तक चार की मौत हो चुकी है। युवाओं का भी साथ मिल रहा है।
विज्ञापन

छातड़ू पंचायत की प्रधान सत्या देवी कहती हैं कि पहले हालात बेहद खराब थे। जब से लोगों ने खुद मोर्चा संभाला है, थोड़ी शांति आई है। वार्ड स्तर पर कमेटियां बना रहे हैं। पंचायत में युवाओं ने एक टीम गठित की है जो संदिग्ध इलाकों में बैठ रहे युवाओं की निगरानी कर उन्हें पकड़ भी रही है। संवाद
.....

नहीं मिलेंगी सुविधाएं
बल्ह की करीब 15 पंचायतों में प्रधान प्रस्ताव पारित कर चुके हैं कि पंचायत में कोई चिट्टा में संलिप्त पाया गया तो उसके परिवार को पंचायत स्तर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।


...

जनता का सहयोग मिल रहा है। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच रही है। गश्त भी बढ़ाई गई है। संदिग्धों का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। लोगों से आह्वान है कि संदिग्ध मिलता है तो कानून को अपने हाथ में लेकर मारपीट न करें। पुलिस चिट्टा से निपटने को लेकर जनता के साथ है।
विज्ञापन

-संजय कुमार, एसएचओ बल्ह
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें