फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला बयान देने की स्थिति में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पधर उपमंडल की जिल्हण पंचायत के सिल्हासवाड़ गांव में चार वर्षीय बेटे के साथ जहरीला पदार्थ खाने वाली 26 वर्षीय महिला के बयान अभी पुलिस दर्ज नहीं कर पाई है। महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस महिला के पूरी तरह स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। वहीं, चार वर्षीय बेटा कनिष्क अब पूरी तरह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दोनों का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह महिला जय ललिता ने अपने बेटे के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सोमवार को महिला की तबीयत दोबारा खराब होने की सूचना है। स्थानीय पंचायत प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें