फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर लगाए हेलमेट को गिरने से बचाने की कोशिश में हुई अनियंत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। चलती बाइक पर अनियंत्रित होकर एक महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टीकमा देवी (48) पत्नी स्व. वीर सिंह निवासी गांव और डाकघर देवधार तहसील चच्योट जिला मंडी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थीं। अचानक धनोटू समीप महिला का हेलमेट खुल गया, उसे पकड़ने के चक्कर में महिला अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई। घायल महिला को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें