फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गेहूं की कटाई का काम तेज

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की ढेलू पंचायत में गेहूं की फसल की कटाई के लिए खेतों में डटे किसान। स्त्रोत- जागरूक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में मौसम साफ होते ही गेहूं की फसल की कटाई का कार्य रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से चिंतित किसान अब तेज धूप निकलने के बाद दोबारा खेतों में उतर आए हैं। हराबाग, नेर घरवासड़ा, मसौली और ढेलू पंचायतों में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर तैयार गेहूं की फसल को समेटने के लिए 300 से अधिक किसानों ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन


निचला गरोडू पंचायत, दारट बगला और जलपेहड़ क्षेत्र में भी किसान सुबह से खेतों में डटे रहे। वहीं, जोगिंद्रनगर उपमंडल के चौंतड़ा और लडभड़ोल क्षेत्र में भी किसानों ने मौसम साफ होते ही फसल कटाई और थ्रेसिंग का कार्य तेज कर दिया है।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के आरंभ में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा था। कई स्थानों पर खेतों में गिरी फसल के काली पड़ने की आशंका भी बढ़ गई थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से निकली तेज धूप किसानों के लिए राहत लेकर आई है। किसानों का कहना है कि धूप निकलने से फसल की नमी दूर हुई है और अब अनाज की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

ढेलू पंचायत में गेहूं की कटाई कर रहे किसान रमेश, सुनीता, अजय और मीरा देवी ने बताया कि सुबह से दोपहर तक खेतों में काम जारी है। तेज धूप से फसल जल्दी सूख रही है और अनाज का स्वाद भी बेहतर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें