फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर के झलवाण में खेतों से चुरा ली गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के किसान ने खेतों में रखी गेहूं की फसल को चुराने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। करीब 15 बिस्वा भूमि से गेहूं की फसल को चुराने का आरोप लगाया है। किसान प्रताप जम्वाल ने बताया कि झलवाण गांव में सरकाघाट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे उनके खेत से फसल को चुराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के किसानों से भी जानकारी जुटाई है। मसौली पंचायत के प्रधान ने भी हैरानी जताते हुए स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चुराई गई गेहूं की फसल को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम ने शिकायतकर्ता की निशानदेही पर दबिश भी दी है।
पंचायत प्रधान अंजना शर्मा ने बताया कि उन्होंने झलवाण गांव के किसानों से जानकारी हासिल कर मामले को सुलझाने को लेकर शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष से भी संपर्क साधा है। पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि गेहूं की फसल चुरा लेने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें