फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगवाई में देवता विष्णु मतलोड़ा का स्वागत

विज्ञापन
सराज घाटी के अ​धिष्ठाता देव विष्णु मतलोड़ा म​णिकरन यात्रा के दौरान नगवाई में देवलुओं के साथ पड़
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। सराज घाटी के अधिष्ठाता देव विष्णु मतलोड़ा पवित्र स्नान के लिए मणिकर्ण रवाना हुए हैं। रविवार को देवता का काफिला लाव लश्कर के साथ मंडी- कुल्लू सीमा से होकर गुजरा।
विज्ञापन

लोगों ने जगह-जगह देवता का स्वागत किया। नगवाई में देवलुओं के लिए श्रद्धालुओं की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी। देवता कमेटी के सचिव पुष्पराज शर्मा ने बताया कि देव आज्ञा के अनुसार देवता तीर्थ स्थान मणिकर्ण के लिए जा रहे हैं।
देवता लगभग 11 साल बाद तीर्थ स्नान के लिए जा रहे हैं। इस मौके पर देवता के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और देवलू भी पैदल रवाना हुए हैं। रविवार को देवता का रात्रि ठहराव कुल्लू जिले के भुंतर में होगा। सोमवार सुबह देवता फिर से अपनी यात्रा पर निकलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें