कोटली (मंडी)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोटली में नव निर्मित राजयोग मेडिटेशन सेंटर का रविवार को सदर के विधायक अनिल शर्मा ने उद्घाटन किया। विधायक ने विश्वविद्यालय के प्रशिक्षुओं और प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में समाज की सबसे बड़ी समस्या मानसिक तनाव है।
युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी की प्रवृत्ति समाज को खोखला कर रही है। ऐसे में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जैसी संस्थाएं मानसिक शांति और आत्मिक सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं। मुख्य अतिथि अनिल शर्मा के साथ ब्रह्माकुमारी की पंजाब जोन प्रभारी राजयोगिनी बीके प्रेम दीदी और मंडी क्षेत्र की प्रभारी बीके शीला दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सोनीपत रिट्रीट सेंटर की प्रभारी राजयोगिनी बीके लक्ष्मी दीदी, बीके प्रेम दीदी ने उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कोटली केंद्र प्रभारी बहन बीके पार्वती दीदी ने भवन निर्माण में सहयोग करने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। संवाद