फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रत्ती-कलखर मार्ग पर जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी
विज्ञापन

13 किलोमीटर सड़क पर बंद पड़ी नालियां और जमा पानी बना हादसों का कारण
लोगों ने ठेकेदार और विभाग पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। रत्ती-कलखर 13 किलोमीटर सड़क मार्ग की खस्ताहालत बरसात में वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढों में पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। बारिश के पानी की निकासी के लिए बनी नालियां बंद होने से जलभराव की समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली के लिए लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है।
रत्ती-कलखर मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन मंडी से जाहू, सरकाघाट, हमीरपुर और ऊना की ओर आते-जाते हैं। नेरचौक से कलखर तक करीब 13 किलोमीटर सड़क पर मिट्टी के ढेर, बोल्डर और बंद नालियां हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार खराब सड़क के कारण आए दिन वाहन चालक, विशेषकर दोपहिया सवार, दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिध्यानी के प्रधान जितेंद्र कुमार और गलमा के उपप्रधान गोपाल शर्मा ने सड़क की हालत जल्द सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा के लिए संबंधित विभाग और ठेकेदार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मंडल नेरचौक के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने बताया कि नेरचौक से रत्ती तक सड़क पर डब्ल्यूबीएम डाला जा रहा है। शेष हिस्से के गड्ढे भी भरे जाएंगे। वहीं, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विभाग को चेतावनी दी है कि सड़क की हालत नहीं सुधरी तो मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें