फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वंचित परिवारों तक पहुंचेगा पानी, खुराहल में नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Tue, 29 Sep 2026 11:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी क्षेत्र की पेयजल समस्याओं का जायजा लेने के लिए जल शक्ति विभाग के एसडीओ दिनेश राणा सोमवार को खुराहल पहुंचे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर तोगड़ा-सियूं पेयजल योजना समेत विभिन्न लिफ्ट पेयजल योजनाओं की स्थिति जानी।
विज्ञापन

इस दौरान लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और पेयजल सुविधा से वंचित परिवारों को कनेक्शन देने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही खुराहल में नई पाइपलाइन बिछाने के लिए मंथन किया। संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से अमर उजाला में पेयजल समस्या का मुद्दा उठाए जाने के बाद विभाग हरकत में आया है।
उन्होंने बताया कि तोगड़ा-सियूं पेयजल योजना के लिए विभाग की लेबर और पाइपलाइन मौके पर पहुंच चुकी है और कार्य प्रगति पर है। योजना का लंबित कार्य जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बाल्ह टैंक से बिछाई गई नई एक इंच पाइपलाइन के माध्यम से आगे के 13 वंचित परिवारों को लिफ्ट पेयजल योजना के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अप्पर खुराहल क्षेत्र के सभी परिवारों को लिफ्ट पेयजल योजना से जोड़ने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। खैरी स्योग स्टेरन क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए नेरड़ से नई पेयजल योजना तैयार करने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत के माध्यम से विभाग को भेजा जाएगा।
ग्राम पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर ने विभाग से सभी लंबित कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने और लिफ्ट पेयजल योजना से वंचित परिवारों को शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जल शक्ति विभाग के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। विभाग ने भी लंबित कार्य जल्द पूरा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें