करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र के गांव कमलपुर प्रेहती (ग्राम पंचायत खील) में एक महीने से चल रहा पेयजल संकट आखिरकार मीडिया में मामला उजागर होने के बाद दूर हो गया। ग्रामीणों की आवाज उठने के बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आया और मौके पर सुपरवाइजर भेजकर पानी की आपूर्ति बहाल करवाई गई।
गांव में पिछले एक महीने से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही थी। जल शक्ति विभाग करसोग के अधिशासी अभियंता बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से सुपरवाइजर को गांव भेजा गया, जहां टैंक भरवाकर और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कर जल सप्लाई बहाल कर दी गई। संवाद