आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता से मिल कर ग्रामीणों ने कहा कि माहूं, माजू और सरत्योला के ग्रामीण छह महीने से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, जबकि दो महीने से पानी की सप्लाई ठप है।
पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम करसोग को भी ज्ञापन सौंपा था व सब डिवीजन चुराग और आईपीएच के अधिकारियां को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
प्रधान सरत्योला दिवान चंद वर्मा, मीना देवी, ठाकुर दास, खुमान चंद, मोहन शर्मा, दिलीप सिंह वर्मा, धन देव, तिलक राज, नानक चंद, सेवा नंद, लीलाधर, सेवक राम, देश राज, डोला राम, मुरली लाल और जिला परिषद सदस्य राम लाल ने कहा कि छह महीने से पानी की समस्या आ रही है और पिछले दो महीने से पानी की सप्लाई बिल्कुल ठप है।
ग्रामीणों ने चेताया कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम के लिए विवश हो जाएंगे।
इस बारे अधिशासी अभियंता एसके संग्राही का कहना है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। समस्या के समाधान के लिए वे इन गांवों का स्वयं मुआयना करेंगे। तब तक ट्रेक्टरों के माध्यम से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा और एक हफ्ते के भीतर इस समस्या का समाधान स्थायी रूप से कर दिया जाएगा।