फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में टैंकरों से पानी खरीद रही जनता

Tue, 24 May 2016 05:27 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में पेयजल के लिए लोगों में हाहाकार मचा है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने के कारण टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है। पेयजल समस्या की शिकायत मिलने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर के कई स्थानों में फटी पाइप लाइनों से पानी बर्बाद हो रहा है। यही नहीं सुंदरनगर शहर में कई घर ऐसे हैं, जिनमें टुल्लू पंप लोगों ने पानी की सीधी पाइप लाइन से लगा रखे हैं। इससे भी पानी की समस्या पेश आ रही है।  
विज्ञापन



नगर परिषद सुंदरनगर के चांगर वार्ड में पानी की आपूर्ति देने वाले वाटर गार्डों के बोल भी अलग-अलग है। सुबह के समय पानी छोड़ने वाले वाटर गार्ड बस्ता राम का तर्क है कि पाइप लाइन टूटी हुई। जबकि शाम के समय पानी छोड़ने वाले वाटर गार्ड सुखराम का कहना है कि विभाग के टैंकों में पर्याप्त पानी नहीं है। स्थानीय निवासी अशोक शर्मा, विवेक महन, अभिषेक धीमान, संजीव, धर्मा नंद, मयंक आदि ने कहा कि आईपीएच विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं की जा रही है।

उन्होंने बताया कि निजी स्तर पर टैंकर से पानी लाना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति रही तो आईपीएच विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की इस नाकामी की शिकायत उच्च अधिकारियों और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र निकाला जाए। उधर, आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता जय सिंह का कहना है कि समस्या कहां पर आ रही है, इसका पता लगाया जाएगा। लोगों की समस्या का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। खुद मौके पर जाकर समस्या का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें